उत्तर प्रदेश

यमुना में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

Tara Tandi
27 May 2024 6:52 PM IST
यमुना में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत
x
प्रयागराज : अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद के पास जोगी घाट पर स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में समा गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन की गई। काफी देर मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक अन्य को बचा लिया गया।
शाहगंज थाना क्षेत्र के अटाला के रोशनबाग के रहने वाले दो किशोर रोमन और सैफ दोस्त थे। दोनों सोमवार को स्नान करने के लिए दरियाबाद के जोगी घाट पर गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। साथ में गए दोस्त जब तक कुछ समझ पाते दोनों पानी में समा गए। शोरगुल मचाने पर घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story