- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भारत आए तीन विदेशी...
भारत आए तीन विदेशी मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मथुरा: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यात्रा पर आये तीन विदेशी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मारिया देसम परादोस (47), डुमोलिन फ्रेडरिक आर्मंड (44) और उगने दौकाइट (30) पंद्रह दिन की यात्रा पर वृंदानवन आये थे और वापसी से पहले उन्होंने कोविड-19 जांच करवायी. तीनों किस देश के हैं, उसका तत्काल पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति शनिवार को और दो रविवार को संक्रमित पाये गये. इन तीनों के संपर्क में आये 44 लोगों के नमूने जांच के लिए लिये गये हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





