- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसे में तीन की...

x
रायबरेली। उन्नाव- रायबरेली मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लच्छीपुर गांव के पास एक खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। इस भीषण हादसे में कार सवार सलोन क्षेत्र के गांव फतेहाबाद निवासी एक ही परिवार के मां और दो बेटों सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो घायल बच्चों को सीएचसी लालगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे को गम्भीर हालत में ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शुक्रवार को आधी रात के बाद की बतायी जा रही है।
पुलिस के अनुसार कल्पना सिंह (42) सलोन क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में अपने मायके में अपने छोटे बेटे विनय प्रताप सिंह (22) और पोती गरिमा सिंह (7) के साथ रहती हैं। उनका बड़ा बेटा अभय प्रताप सिंह (26) बहू पिंकी सिंह और पोता गौरव सिंह (5) अपने मूल गांव उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र माखी के गांव जिन्दाखेड़ा में रहते हैं। लगभग दस दिन पहले कल्पना सिंह अपने छोटे बेटे विनय प्रताप सिंह और पोती गरिमा सिंह के साथ बड़े बेटे अभय प्रताप सिंह के पास जिन्दाखेड़ा गईं थीं। शुक्रवार की रात को अभय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह पुत्रगण शिवमंगल सिंह, मां कल्पना सिंह, गरिमा सिंह, गौरव सिंह अल्टो कार संख्या यूपी 32 डीएच 4912 से वापस फतेहाबाद जा रहे थे। कार चालक विनय प्रताप सिंह जैसे ही कार लेकर उन्नाव रायबरेली मुख्य मार्ग पर लच्छीपुर गांव के निकट पहुंचे। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक संख्या यूपी 33 एटी 9332 में पीछे से घुस गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार पर सवार मां कल्पना सिंह, बेटे अभय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पोती गरिमा सिंह और पोता गौरव सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की सूचना पर पुलिसबल के साथ थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया तथा सीओ महिपाल पाठक ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन नाजुक हालत में गौरव सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गरिमा सिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना फतेहाबाद निवासी मृतकों के मामा अरविंद बहादुर सिंह और पुष्पेंद्र बहादुर सिंह को दी गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में लड़की का उपचार जिला अस्पताल में और लड़के का उपचार ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है।
सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है और परिजनों को सांत्वना दी है। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायलों के उपचार के निर्देश भी दिये हैं।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story