- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी का ट्रक बरामद
Tara Tandi
26 April 2025 2:25 PM IST

x
Bareilly बरेली । शुक्रवार रात बारादरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। भरतौल रोड पर मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी किया गया कैंटर ट्रक और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है।
चोरी का ट्रक बेचने की फिराक में थे बदमाश
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश भरतौल रोड पर दिल्ली से चुराया गया ट्रक बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में रहीम उर्फ बाबू घायल, दो साथी मौके से दबोचे गए
जवाबी फायरिंग में बदमाश रहीम उर्फ बाबू उर्फ बट्टा, निवासी चंदोई, थाना इस्लामनगर (वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली), के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। उसके दो साथी सहजान पुत्र साहिद और साकिब पुत्र इदरीश (निवासी भवानीपुर खल्ली, थाना सहसवान, बदायूं) को मौके से दबोच लिया गया।
चोरी के ट्रक समेत अवैध असलहा बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, चोरी किया गया कैंटर ट्रक (DL1GE0610) और चाबियों का गुच्छा बरामद किया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे विभिन्न प्रकार की चाबियों की मदद से सड़क किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर वाहन चोरी करते थे।
गिरफ्तारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
इस कार्रवाई में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय के साथ उपनिरीक्षक जगत सिंह, कुशलपाल सिंह, सनी चौधरी, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, अवनीश कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे।
TagsBareilly मुठभेड़तीन बदमाश गिरफ्तारचोरी ट्रक बरामदBareilly encounterthree miscreants arrestedstolen truck recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





