उत्तर प्रदेश

तीन बाइक सवारों ने छात्रा का मोबाइल लूटा

Admindelhi1
29 April 2024 11:32 AM IST
तीन बाइक सवारों ने छात्रा का मोबाइल लूटा
x
तहरीर पर तालकटोरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है

लखनऊ: राजाजीपुरम में को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल लूट लिया. जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले. तहरीर पर तालकटोरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

मूलरूप से बलिया निवासी गणेश पाण्डेय ने बताया कि वह और बहन सोनी पारा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. शाम को बहन सोनी लाइब्रेरी से घर लौट रही थी. वह राजाजीपुरम ई- ब्लॉक टेंपो स्टैंड के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया. इंस्पेक्टर तालकटोरा के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Next Story