- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अज्ञात वाहन की चपेट...
उत्तर प्रदेश
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
Admin4
13 Feb 2023 1:09 PM GMT

x
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि करूअना गांव निवासी सुरेन्द्र चौहान,राजू चौहाल और दुर्ग विजय चौहान रविवार को एक मांगलिक कार्य में भाग लेने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गये थे।
देर रात वापस लौटने समय क्षेत्र के हरनौठा पेट्रोल पम्प के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेन्द्र,दुर्ग विजय और राजू चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गये! जिसमें सुरेन्द्र चौहान और राजू चौहान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गम्भीर रूप से घायल दुर्ग विजय की देवरिया मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान आज तड़के मौत हो गई।
Next Story