- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हापुड़ में हज़ारों...

x
हापुड़ में महाशिवरात्रि पर मंगलवार को मंदिर-शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गुंजायमान रहे। दिन भर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। कांवड़ियों के लिए जलाभिषेक का योग मंगलवार को दोपहर 2.10 बजे से शुरू होगा। इससे पहले श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तय समय पर सबली और छपकौली में कांवड़ियों द्वारा जल चढ़ाया जाएगा।
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसको लेकर मंदिरों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग कराने और सीसीटीवी के माध्यम से भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई।
Next Story





