उत्तर प्रदेश

मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरात चोरी

Shantanu Roy
21 Dec 2022 9:43 AM GMT
मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरात चोरी
x
बड़ी खबर
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी के मकान नंबर एफ एफ 30 में सोमवार देर रात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर ली। मकान में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका बाहर घूमने गई हुई थी। अंसल टाउन में लगभग एक साल से प्रिया सिंह अकेली किराए पर रह रही है। उन्होंने, मकान के अंदर अपना साईं कलेक्शन के नाम से ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीक खोल रखा है। सोमवार को प्रिया सिंह अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए गई थी।
रात में बंद पड़े फ्लैट में चोरों ने मकान पर धावा बोलकर मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा तो ब्यूटीक पर काम करने वाले सुबोध तोमर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्रिया सिंह को फोन किया। लेकिन, प्रिया ने फोन रिसीव नहीं किया। सुबोध तोमर ने बताया कि कल छुट्टी थी। जिस कारण प्रिया सिंह अपने दोस्तों के साथ बाहर गई। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि चोर उनके मकान से क्या-क्या सामान चोरी करके ले गए हैं।
Next Story