उत्तर प्रदेश

लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण

Shantanu Roy
12 Feb 2023 6:10 PM GMT
लोक अदालत में हुआ हजारों वादों का निस्तारण
x
सीतापुर। लोक अदालत में कुल-60425 वादों का निस्तारण जनपद न्यायालय सीतापुर के तत्वाधान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के तत्वाधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश ''मनोज कुमार-III'' की अध्यक्षता में 11 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जजध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक उपाध्याय'' द्वारा लोक अदालत के समापन के उपरान्त यह जानकारी दी गयी कि अपर जिला जज एस.सी.एस.टी.एक्ट, राम बिलास सिंह, द्वारा कुल-04 वाद का, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-02, शमीम, द्वारा-83 वादों का, अपर जिला जज पाक्सो कोर्ट संख्या-14, राहुल प्रकाश, द्वारा कुल-03 वादों का, अपर जिला जज स्पेशल गैंगेस्टर एक्ट, द्वारा-01 वाद, अनुराग कुरील, द्वारा निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त अपर जिला जज द्वारा कुल-294 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा न्याधिकरण सीतापुर के सम्मानित अध्यक्ष, शकील उर रहमान खाॅ द्वारा सुलह समझौते आधार पर कुल-119 मामलों का निस्तारण कर मु0-3,58,15000 (3 करोड़ 58 लाख 15 हजार रूपये) का एवार्ड किया गया। परिवार न्यायालय सीतापुर के प्रधान न्यायाधीश मित्तर पाल सिंह'' द्वारा कुल-55 लम्बित वादों का तथा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों के 02 मामले में समझौता सफलता पूर्वक किया गया। ''श्रीमती डा0 जया पाठक'' अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या-02, द्वारा-35 लम्बित वादों का तथा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों के 03 मामलों में समझौता सफलतापूर्वक कराया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या-01, राममणि पाठक'' द्वारा-74 लम्बित वादों का तथा प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों के 02 वादों का सफल निस्तारण किया गया।
लघुवाद न्यायाधीश, राहुल सिंह-II, द्वारा कुल-01 वाद का, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीतापुर प्रमोद सिंह यादव'' द्वारा कुल-1450 वादों का, सिविल जज (सी.डि.) दीपक कुमार जायसवाल, द्वारा कुल-12 वादों का, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम सुदेश कुमारी, द्वारा कुल-464 वादों को, सिविल जज (सी.डि.) एफ.टी.सी. प्रदीप्ती सिंह, द्वारा कुल-248 वादों का, सिविल जज (जू.डि.) आशालिका पाण्डेय द्वारा कुल-25 वादों का, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अभिनव श्रीवास्तव, द्वारा कुल-697 वादों का, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, नैन्सी तिवारी, द्वारा कुल-432 वादों का, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट। कोर्ट संख्या-2, नैन्सी तिवारी, द्वारा कुल-531 वादों को, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-02, मृणालिनी श्रीवास्तव, द्वारा कुल-420 वादों को, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-03 श्री रंजीत कुमार जायसवाल, द्वारा-173 वादों को, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-5, श्रीमती हेमलता, द्वारा कुल-398 वादों को, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-07, इशिता सिंह, द्वारा कुल-262 वादों को, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-8, सुश्री शिप्रा, द्वारा कुल-290 वादों को, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, एफ.टी.सी.सी.ए.डब्ल्यू, सुलोचना वर्मा द्वारा कुल-165 वादों को, सिविल जज (जू.डि.), एफ.टी.सी. को निस्तारित किया गया। ग्राम न्यायाधिकारी न्यायालय लहरपुर श्री नावेद अख्तर, द्वारा कुल-301 वादों को, ग्राम न्यायाधिकारी न्यायालय सिधौली प्रशांन्त सिंह, द्वारा कुल-182 वादों को, अपर सिविल जज बिसवाॅ श्री रजत शुक्ला द्वारा कुल-961 वादों को, अपर सिविल जज महमूदाबाद सुश्री अक्षिता सिंह, द्वारा कुल-567 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार समस्त न्यायालयों द्वारा कुल-7523 (सात हजार पाॅच सौ तेइस) लम्बित वादों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया। स्थाई लोक अदालत सीतापुर के अध्यक्ष, श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा कुल-01 मामले का निस्तारण किया गया तथा जिला उपभोक्ता फोरम सीतापुर के अध्यक्ष, श्री अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव, के द्वारा कुल-08 वादों का निस्तारण कर समझौता राशि मु0- 268360.00 रूपये का एवार्ड किया गया। जनपद सीतापुर के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा कुल-21605 मुकदमें निस्तारित किये गये। विभिन्न बैंकों द्वारा प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी के कुल-1848 मामलों को निस्तारित कर-40,12,6,342/-रूपये का (चालीस करोड़ बारह लाख छः हजार तीन सौ बयालीस रूपये मात्र) समझौता राशि वसूली गयी। कुल-183 प्री-लिटिगेशन ई-चालान का निस्तारण भी किया गया। इस प्रकार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय सीतापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-60425 वादों का निस्तारण सफलता पूर्वक किया गया।
Next Story