उत्तर प्रदेश

Kanpur में इस बार मार्च में ही हीट स्ट्रोक के आसार, गेहूं की फसल पर मार

Tara Tandi
4 March 2025 5:28 PM IST
Kanpur में इस बार मार्च में ही हीट स्ट्रोक के आसार, गेहूं की फसल पर मार
x
Kanpur कानपुर । इस बार फरवरी माह में न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि ने दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया था, उसका ही असर है कि गर्मियों का मौसम जल्दी शुरू हो गया है। दिन और रात का तापमान जिस तरह सामान्य की अपेक्षा तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है, उससे मार्च में ही हीट स्ट्रोक के आसार बनते नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही मार्च से मई तक ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जता चुका है। हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश होने का असर है कि मार्च में इस बार दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब है। एक मार्च को तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रात का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। 2 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। 3 मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 अधिक रिकार्ड किया गया।
गेहूं की फसल पर मार
मौसम गर्म होने से गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल पर कई रोगों का खतरा बढ़ गया है। गेहूं की पौधा छोटा हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम को ध्यान में रखते हुए गेहूं की फसल में रोगों, विशेषकर रतुआ की निगरानी किसान करते रहें। रतुआ रोग होने पर प्रोपिकोनाजोल 25 ईसी का छिड़काव करें। एक लीटर पानी में एक मिली रसायन मिलाएं।
दिन अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
1 मार्च 28 18
2 मार्च 29.4 15
3 मार्च 29 12.7
Next Story