उत्तर प्रदेश

इस बार की दिपावली खास: अयोध्या में 500 ड्रोन की मदद से होगा एरियल ड्रोन शो, आसमान में दिखेंगे श्री राम, जानिए पूरा प्लान

jantaserishta.com
23 Sept 2021 8:22 AM IST
इस बार की दिपावली खास: अयोध्या में 500 ड्रोन की मदद से होगा एरियल ड्रोन शो, आसमान में दिखेंगे श्री राम, जानिए पूरा प्लान
x
फाइल फोटो 

अयोध्या. अयोध्या में इस बार की दिपावली खास होगी. उत्तर प्रदेश (UP) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adhityanath) सरकार ने 3 नंवबर को पहली बार अयोध्या में 500 ड्रोन की मदद से 'एरियल ड्रोन शो' की योजना बनाई है. इसके लिए सरकार ने टेंडर भी आमंत्रित किए हैं. अयोध्या में 10-12 मिनट के शानदार हवाई शो के जरिए आयोजन को 'और भी भव्य' बनाने का विचार किया गया है. इस तरह का एक प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक्स में भी देखा गया था, जहां इंटेल की तरफ से 1824 ड्रोन हवा में छोड़े गए थे.

अयोध्या में सरकार चाहती है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की कहानी और एनिमेशन और स्टिम्युलेशन के जरिए रामायण को दिखाने के लिए ड्रोन शो एक एजेंसी करे. राज्य सरकार के प्रस्ताव में बताया गया है, 'एजेंसी से नई तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ शो दिखाने की उम्मीद की जाती है.' इसमें पहले से LED प्राप्त क्वाडकॉप्टर्स या मल्टीरॉटर्स का उपयोग किया जाएगा, जो 400 मीटर की ऊंचाई तक 12 मीटर प्रति सेंकड की रफ्तार से उड़ सकते हैं. कम से कम अंतराल में विजुअल्स की सही और प्रभावी मॉर्फिंग के लिए ड्रोन की रफ्तार की गणना होगी. साथ ही उनकी लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए जाएंगे.
इंटेल की वेबसाइट के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक्स के आधिकारिक ड्रोन पार्टनर रहे इंटेल ने कोचेला से लेकर सुपर बोल तक शानदार ड्रोन शो किए हैं. उनके पास इंजीनियर्स, एनीमेटर्स और फ्लाइट क्रू की एक टीम है, जो शो को शानदार तरीके से तैयार करती है और हकीकत बनाती है. इंटेल 500 ड्रोन शो के लिए करीब 3 लाख डॉलर यानि (2.2 करोड़) रुपये लेती है.
एरियल ड्रोन शो के साथ इस साल राम की पैड़ी के भवनों पर 3-डी होलोग्राफिक शो, 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो भी होगा. एरियल ड्रोन समेत कार्यक्रम कुल 35 मिनट का होगा, जिसमें 8 मिनट का 3-डी हॉलोग्राफिक शो और 10 मिनट का 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा. कार्यक्रम से पहले इन सभी आयोजनों के ट्रायल भी किए जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story