- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इस बार चिंकी-मिंकी और...
उत्तर प्रदेश
इस बार चिंकी-मिंकी और मीका सिंह बढ़ाएंगे देवा मेले का आकर्षण
Shantanu Roy
29 Sep 2022 10:42 AM GMT

x
बड़ी खबर
बाराबंकी। दो साल बाद होने जा रहे देवा मेला महोत्सव का मुख्य आकर्षण चिंकी मिंकी और मीका सिंह का कार्यक्रम होगा। मेले में गाय और भैंस को छोड़कर अन्य पशुओं की प्रदर्शनी भी लगेगी। स्थानीय प्रतिभाओं को भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ रंगोली वाद विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। महोत्सव का उदघाटन परंपरा अनुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति सिंह करेंगी।
गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:00 बजे होगा पहले दिन 11 अक्टूबर को बाहर सुगम संगीत प्रभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा रात्रि 8:00 बजे से बिरहा होगा। 12 अक्टूबर को हाकी प्रतियोगिता का प्रातः 11:00 बजे शुभारंभ होगा सायं 5:00 बजे से उमा शंकर महाराज द्वारा साईं भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी रात्रि 8:00 बजे पंडित प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा भजन की प्रस्तुति एवं फूलों की होली का कार्यक्रम होगा। 13 अक्टूबर को मजार शरीफ पर चादर अर्पण तथा स्थानीय कव्वाली का कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से होगा रात्रि 8:00 बजे से सीरत उन नबी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
Next Story