- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ये हैं बाहुबली सोनू व...
ये हैं बाहुबली सोनू व मोनू सिंह की बहन अर्चना सिंह, राजनीतिक लॉन्चिंग में फायरिंग का तड़का, देखें वायरल वीडियो

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के वार्ड नंबर 24 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह द्वारा हवाई फायरिंग करते हुए दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस आधार पर धनपतगंज थाने में अर्चना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. धनपतगंज थाना क्षेत्र के चर्चित गांव मायंग के रहने वाले बाहुबली व इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह सोनू की बहन है अर्चना सिंह. माना जा रहा है कि, अर्चना सिंह इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ सकती हैं. बाहुबली भाइयों सोनू सिंह और मोनू सिंह की बहन होने के नाते इस घटना पर पुलिस भी सतर्क है.
अपर पुलिस अधीक्षक बिपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, अर्चना सिंह द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने के दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें अर्चना सिंह हवाई फायरिंग करती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो के आधार पर धनपतगंज थाने में अर्चना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है.
कयास लगाया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर राजनीतिक पैंतरेबाजी है. बाहुबली भद्र परिवार की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी पर लगातार जिला प्रशासन का शिकंजा कस रहा है. भद्र परिवार की बेटी पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एश भद्र सिंह मोनू, की बहन अर्चना सिंह निर्दल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी करेंगी. इसी अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर भद्र परिवार के बाहुबली पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह व पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू पर लगातार पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.
इसी क्रम में, पूर्व विधायक सोनू सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बहन अर्चना सिंह पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया. सूत्रों के हवाले से खबर, सालों से अर्चना सिंह का वीडियो बन्दूक से फायरिंग करते हुए वायरल हो रहा है, वहीं, सत्ता का भरपूर प्रयोग कर भद्र परिवार पर लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई कराई जा रही है.
Why should boys have all the fun?
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) June 16, 2021
ये हैं बाहुबली मोनू सिंह की बहन अर्चना सिंह। जिला पंचायत सुल्तानपुर की अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं। और जब दावेदार हैं तो किसी से कम थोड़ी ही हैं।@Uppolice please check this viral video... pic.twitter.com/dCMZt2TdrH
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





