- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यमराज' से भिड़ गई ये...
उत्तर प्रदेश
यमराज' से भिड़ गई ये डॉक्टर, लगातार 7 मिनट तक मुंह से सांस देकर बचाई जान
Admin4
23 Sep 2022 9:16 AM GMT

x
धरती पर डॉक्टरों को भगवान का ही दूसरा रुप समझा जाता है। कई मौकों पर डॉक्टरों को इंसानों की जान बचाते हुए देखा जाता है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला डॉक्टर ने अस्पताल में पैदा हुई नवजात बच्ची की जान बचाई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैदा होने के बाद बच्ची सांस नहीं ले पा रही थी, तब महिला डॉक्टर ने उसे करीब सात मिनट तक मुंह से सांस देकर उसकी जान बचाई है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं और कह रहे हैं कि सच में डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप है।
बता दें कि, इस क्लिप को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी सचिन कौशिक ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, डॉक्टर सुलेखा चौधरी, पीडियाट्रीसियन, CHC, आगरा. बच्ची का जन्म हुआ लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को पहले ऑक्सिजन सपोर्ट दिया, लेकिन जब उससे भी लाभ नहीं हुआ तो लगभग 7 मिनट तक 'माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन' दिया, बच्ची में सांस आ गई।' वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स बच्ची की जान बचाने वाली डॉक्टर की फाफी सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
डॉक्टर सुलेखा चौधरी, पीडियाट्रीसियन, CHC, आगरा।बच्ची का जन्म हुआ लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को पहले ऑक्सिजन सपोर्ट दिया, लेकिन जब उससे भी लाभ नहीं हुआ तो लगभग 7 मिनट तक 'माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन' दिया, बच्ची में साँस आ गई।👏🏼❤️#Salute #Doctor #respect pic.twitter.com/1PQK8aiJXQ
— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) September 21, 2022

Admin4
Next Story