उत्तर प्रदेश

40 सड़कों के प्रस्ताव का होगा थर्ड पार्टी सत्यापन

Admin Delhi 1
1 April 2023 1:10 PM IST
40 सड़कों के प्रस्ताव का होगा थर्ड पार्टी सत्यापन
x

इलाहाबाद न्यूज़: कुम्भ के लिए शहर में बनने वाली 40 सड़कों के प्रस्ताव की थर्ड पार्टी परीक्षण करेगी. नगर निगम ने सड़कें बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है. कुम्भ में शहर के साथ नगर निगम की सीमा में शामिल हिस्सों की भी सड़कें बनाने का प्रस्ताव है.

नगर निगम ने पहले चरण में 50 करोड़ की लागत से 40 सड़कें बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है. अब थर्ड पार्टी लिस्ट में शामिल सड़कों को मौके पर जाकर देखेगी. सड़क निर्माण के लिए रखे गए बजट का अध्ययन करेगी. इसके बाद थर्ड पार्टी सड़कों के निर्माण और बजट पर अंतिम निर्णय लेगी. नगर निगम के एक इंजीनियर ने बताया कि कुम्भ के बजट से होने वाले निर्माण से पहले थर्ड पार्टी से इसलिए सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई सवाल न खड़ा हो. थर्ड पार्टी किसी सड़क का प्रस्ताव खारिज करेगी तो उसे लिस्ट से हटाया जाएगा. इसी तरह प्रथम चरण में सड़कों के लिए प्रस्तावित बजट में भी फेरबदल किया जा सकता है. नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि कुम्भ के लिए प्रस्ताव वही भेजा जाएगा, जो लोगों की जरूरत का हो.

Next Story