- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चोरो ने चार घरों को...
चोरो ने चार घरों को बनाया निशाना, दो घरों से ले गए नकदी व माल
![चोरो ने चार घरों को बनाया निशाना, दो घरों से ले गए नकदी व माल चोरो ने चार घरों को बनाया निशाना, दो घरों से ले गए नकदी व माल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/28/1734523-165639892028dlm21280620221.webp)
सिटी क्राइम न्यूज़: जनपद के फफूंद थाने के पास ही मुहल्ला मोतीपुर में चार घरों में घुसे चारों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जबकि दो घरों में सफल नहीं हो पाए। सुबह पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। कस्बा के मुहल्ला मोतीपुर में बीती रात्रि अज्ञात चोर विजय लक्ष्मी के घर में जीने के रास्ते घुस गये। चाेरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे पचास हजार रुपये व एक मोबाइल ले गये। दूसरी घटना गजराज सिंह पुत्र कुंजीलाल के घर के बरामदे में रखे झोले से 1500 रुपये ले गये।
तीसरी घटना चन्द्रभान पुत्र बाबू राम के घर में चोर घुस गये, लेकिन घर के लोगों के जाग जाने पर चोर भाग गये। चौथी घटना संजीव कुशवाहा के घर में घुस गये, लेकिन संजीव की पत्नी कुन्ती देवी जाग गई। जिनको देख चोर भागने लगा। इस बीच कुन्ती देवी ने चोर के एक डंडा मारा जिसके बाद वह भाग निकला। थाने की नाक के नीचे चार घरों में चोरी की घटना से कस्बा में दहशत है। लोगों का कहना है कि जब थाने के पास ही चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है तो और जगह चोर क्या करेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।