उत्तर प्रदेश

दीवार काट कर चोरों ने की हजारों की चोरी

Rani Sahu
3 Sept 2022 11:42 PM IST
दीवार काट कर चोरों ने की हजारों की चोरी
x
हरदोई। चोर बराबर पुलिस को चुनौती देते फिर रहें हैं। रात में पुलिस की गश्त के बावजूद चोर सीना चौड़ा कर वारदात को अंजाम देते घूम रहें हैं। शुक्रवार की देर रात को पचदेवरा थाने के खुटेपुर मजरा नसीरपुर में एक मकान में दीवार काट कर हज़ारों का माल-ज़ेवर चोरी हो गया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने छानबीन करनीशुरू कर दी है।
बताते हैं कि खुटेपुर मजरा नसीरपुर निवासी गुड्डू सिंह पुत्र भानू सिंह शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहा था। इसी बीच वहां पहुंचें चोरों ने नकबज़नी करते हुए घर के अंदर पहुंच कर वहां से हज़ारों का सोने-चांदी का ज़ेवर और कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने कमरे को अन्दर से बंद कर चोरी को अंजाम दिया।
गुड्डू सिंह की पत्नी किरन ने बताया है कि सुबह जब वह जागी, उसने कमरें का ताला खोला। और गेट खोलना चाहा, लेकिन गेट नहीं खुला। इस पर किरन ने देखा कि उसके घर की दीवार में सेंध लगी हुई है।
कमरे में रखे बक्सों के अलावा वहां का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था।यह देख कर उसके होश उड़ गए। उसने अपने घर वालों को बताया।इस तरह चोरी होने की खबर सुनते ही वहां आस-पास के लोगों में खलबली मच गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
Next Story