- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सिविल इंजीनियर के घर...
उत्तर प्रदेश
सिविल इंजीनियर के घर चोरों ने लाखों की नकदी, जेवरात किए पार
Admin4
29 July 2023 1:50 PM GMT

x
फतेहपुर। सिविल इंजीनियर के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी, जेवरात समेत करीब सात लाख का माल पार कर दिया। घटना की रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। आसपास इलाके में चोरों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा शीतला मंदिर के पास रहने वाले अनुरुद्ध मौर्या सिविल इंजीनियर हैं। वह परिवार के साथ अलग-अलग कमरों में सोए थे। उन्होंने बताया कि करीब रात तीन बजे मां की नींद खुली। बाहर गेट पर लगी लाइट की रोशनी देखकर मां दरवाजे पर पहुंचीं तो देखा कि मेन दरवाजा खुला था। मां के कमरे में रखी दो अलमारी खुली पड़ी थीं और उनका लाकर टूटा पड़ा था।
सारा सामान बिखरा देखकर मां ने शोर मचाया तो कमरे में पहुंचे। लाकर से सारा माल गायब देखकर होश उड़ गए। लाकर में सोने चांदी के जेवरात व 44 हजार रुपये नकदी चोरी हो चुकी थी। बताया कि करीब सात लाख की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story