उत्तर प्रदेश

चोरों ने दो मकानों से उड़ाया 10 लाख का माल

Admin Delhi 1
26 Dec 2022 11:08 AM GMT
चोरों ने दो मकानों से उड़ाया 10 लाख का माल
x

बहराइच क्राइम न्यूज़: जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो मकानों में नकदी, जेवरात समेत 10 लाख रूपये का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकौड़ा के मजरे भुजंगपुरवा गांव निवासी अजय कुमार वर्मा पुत्र राम कुमार वर्मा के घर में रात को खिड़की के रास्ते घर में चोर घुस गए। इसके बाद चोरो ने पूरा घर खंगाल डाला। चोर घर से 95 हजार रूपये नगदी, सोने और चांदी के जेवरात की चोरी की। इसके बाद चोर पड़ोसी कृष्ण कुमार वर्मा के घर में गए। यहां पर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात, 11,600 रूपये नकदी और कपड़े चोरी की। कृष्ण कुमार के घर में बेटे के जन्म दिन पर बेटी रूचि मायके आई थी। चोर उसके भी जेवर चोरी कर ले गए। चोर दोनों घरों से लगभग दस लाख की सम्पत्ति ले गए।

सुबह लोग जागे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गये। दोनों मकान मालिकों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच चल रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Next Story