उत्तर प्रदेश

दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने पार किया 40 लाख का आभूषण, हड़कंप

Admin4
21 Aug 2023 1:57 PM GMT
दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने पार किया 40 लाख का आभूषण, हड़कंप
x
अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज अंतर्गत आदिलपुर पूरे विंध्या पाठक गांव में रविवार रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग 40 लाख के सोने चांदी के कीमती आभूषण पार कर दिए।
पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस अभी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि कितने की चोरी हुई जांच के बाद ही बताया जा सकता है। पुलिस ने स्वीकार किया है गृहस्वामी ने तहरीर में चालीस लाख के आभूषणों के चोरी जाने की बात कही है।
इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत आदिल पुर पूरे विंध्या पाठक गांव निवासी रामबरन पाठक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते रविवार/सोमवार की रात को परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे तभी अज्ञात चोरों द्वारा उनके मकान के पीछे की दीवार से कूदकर घर में घुस आए और घर में रखा सोने चांदी के कीमती आभूषण सहित नगदी उठा ले गए।
पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह जब परिवारी जनों ने देखा तो घर में रखा सोने का चार हार, सोने की चार झुमकी, चांदी का पांच मंगलसूत्र, सोने का चार मटर माला, चांदी की चार करधन, चांदी के चार पायजेब, 22 जोड़ी पायल, सोने की आठ अंगूठी, 25 जोड़ी चांदी की बिछिया, सोने की चार चेन, 4 कमर पेटी, दो सोने का कड़ा व नगदी चालीस हजार रूपए सहित अलमारी में रखें आवश्यक दस्तावेज भी उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
Next Story