उत्तर प्रदेश

सिंचाई कर्मी के घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस

Admin4
14 Nov 2022 12:01 PM GMT
सिंचाई कर्मी के घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस
x

बहराइच। शहर के कल्पीपारा में स्थित सिंचाई विभाग कालोनी में निवास करने वाले कर्मचारी के मकान में रविवार रात घुसे चोरों ने एक लाख की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरगाह थाना क्षेत्र के काल्पीपारा में सिंचाई विभाग की कालोनी स्थित है। जिसमें कर्मचारी निवास करते हैं। रविवार को कर्मी परमात्मा पाल शहर में दूसरे के यहां चले गए। देर रात होने के चलते वह वहीं पर रुक गए। देर रात को चोर मकान में घुसे चोरों ने जेवरात, बर्तन समेत एक लाख की संपत्ति चोरी की।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। जिस पर कर्मचारी मौके पर पहुंचा। उसने थाने में तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Admin4

Admin4

    Next Story