- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चोरों के हौसले बुलंद...
उत्तर प्रदेश
चोरों के हौसले बुलंद आये दिन चोरी की घटना को दे रहे अंजाम
Shantanu Roy
8 Sep 2022 6:00 PM GMT

x
बड़ी खबर
गोंडा। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का रैंप चोरी कर लिया गया है। घटना प्राथमिक विद्यालय करुआ से जुड़ा है। यहां की प्रधानाध्यापिका सुमनलता श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि रात्रि के समय अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में पहुंचे। और दिव्यांग शौंचालय के रैंप को पिलर से निकालकर चोरी कर ले गए हैं।
उन्होंने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व चोर विद्यालय का भी रैम्प चोरी कर ले गये थे। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कर्रवाई की जायेगी।
Next Story