- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चोरों ने 50 लाख के...

x
मेरठ। मेरठ जिले में लगता है पुलिस का डर चोरों में अब नहीं बचा है क्योंकि चोर आए दिन बड़ी ही आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। ताजा मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में का है। जहां बंद पड़े 2 मकानों में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
दरअसल, मोदीपुरम की अप्पू एनक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने बंद पड़े 2 मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शुक्रवार को मकानों के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने मकान मालिकों को जानकारी दी। एक मकान से ही चोर लगभग 35 से 40 लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अप्पू एंक्लेव कॉलोनी में मकान नंबर 41 की मालिक मनीषा दास पिछले एक माह से अपने बेटे के पास मुंबई में रह रही थी। उनका बेटा मुंबई में एक कंपनी में इंजीनियर है। जिनकी सभी जेवरात और नगदी घर पर ही रखे हुए थे।
जानकारी देते हुए बताया कि मकान की देख-रेख मनीषा दास के भाई सुब्रतो विश्वास कर रहे थे। वह ए-टू-जेड कॉलोनी मोदीपुरम में रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब कामवाली घर पर आई तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने इसके बारे में सुब्रतो विश्वास को सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सभी अलमारी के ताले व लोकर टूटे पड़े थे। बदमाश घर से लगभग 35 से 40 लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए।
चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। लेकिन पॉश कॉलोनी में चोरी की इतनी बड़ी वारदात से लोगों में दहशत है। लोगों ने कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story