- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में घुसा चोर,...
उत्तर प्रदेश
घर में घुसा चोर, घरवालों ने पकड़कर धुना तो हो गई मौत
Nil dhankar
30 Oct 2021 11:10 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उस समय हैरतअंगेज घटना हो गई जब घर में चोरी कर रहे दो चोरों में से एक चोर को कालोनी के रहने वाले लोगों ने पकड़ा और इतनी पिटाई की चोर की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं.
घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी कॉलोनी की है जहां 29 अक्टूबर की देर रात दो चोर रमाकान्त विन्द के घर में घुसे चोरी कर रहे थे, तभी घर वाले जाग गए.
चोर की हो गई मौत
घरवालों के शोर मचाया तो कॉलोनी के लोग भी पहुंचे चोरी कर रहे दो चोरों में से एक चोर को पकड़ लिया. चोर की जम कर पिटाई कर दी गई. पिटाई के बाद घायल चोर की मौत हो गई.
वहीं, पुलिस को कॉलोनी से लोगों द्वारा चोर को पकड़ कर ले जाते हुए सीसीटीवी वीडियो भी मिला जिसमें लोग उसे पकड़ कर ले जा रहे हैं.
स्थानीय महिला मुन्नी ने बताया कि चोर घर में आया और दरवाजा खोल कर घुस गया. चोरी की तो हमने हल्ला मचाया. लोग आए तो उसको मारे लेकिन वह कैसे मर गया, हमें नहीं पता.
अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार का कहना है कि कटरा थाना अंतर्गत यह कॉलोनी है जहां चोरी के लिए दो चोर घुसे. एक चोर को पकड़ कर पीटा गया जिससे उसे थोड़ी चोट आई, उसकी मौत हो गई. घटना की जांच की जा रही है.
Next Story





