उत्तर प्रदेश

20 हजार लेकर बताते थे लड़का पैदा होगा या लड़की

Jyoti Nirmalkar
10 Aug 2024 10:06 AM IST
20 हजार लेकर बताते थे लड़का पैदा होगा या लड़की
x
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh :आगरा में एक गैंग सक्रिय था जो 20 हजार रुपये लेकर ये बताते थे कि गर्भवती महिला के गर्भ में लड़का है या लड़की। अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण कर रही इस गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया और मकान मालिक समेत मामले में 6 को गिरफ्तार किया है। आगरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आगरा के थाना सिकंदरा के बाईपुर से एक घर में अवैध अवैध भ्रूण Gender testing centre
लिंग जांच केंद्र का पर्दाफाश किया है। यहां दो गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग परीक्षण हो रहा था। ये नोग गर्भ में लड़का है या लड़की, बताने के 20 हजार रुपये तक वसूलते थे। टीम ने एक महिला और मकान मालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को थाना सिकंदरा के बाईपुर में गर्भवती महिलाओं के अवैध लिंग परीक्षण की जानकारी मिली थी। मकान को चारों ओर से घेरकर छापा मारा गया। संबंधित घर के एक कमरे में भ्रूण परीक्षण होता पाया गया। यहां एक दलाल भ्रूण परीक्षण के लिए गर्भवती को लेकर आया था। जबकि दूसरी गर्भवती को एक महिला लेकर आई थी। तत्काल सभी को पकड़ लिया गया। भाकियू ने आगरा में इन 12 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने
बुलडोजर
से रोका कमरे में एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवतियों को जमीन पर लिटाकर भ्रूण के लिंग की जांच की जा रही थी। गिरोह के सरगना योगेंद्र सिंह उर्फ बनिया ने बताया कि पोर्टेबल मशीन से गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच की जाती है। 14 हजार रुपये, एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, एक यूपीएस, एक प्रोब, छह मोबाइल फोन, एक बैग बरामद किया गया है। साथ ही दो कार भी बरामद की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक गर्भपात कराने के लिए इन्हीं गाड़ियों में महिला को ले जाते थे।
इन्हें किया गया गिरफ्तार 1. योगेंद्र सिंह उर्फ बनिया पुत्र छोटेलाल, Resident of Raipura Ahir निवासी रैपुरा अहीर (गिरोह सरगना)। 2. मोहन सिंह यादव उर्फ बंटी पुत्र सियाराम, निवासी मुरली नगर रुनकता। 3. देवेन्द्र सिह ह पुत्र लाल सिंह, निवासी रैपुरा अहीर, अछनेरा। 4. सुंदर सिंह पुत्र वासुदेव, निवासी चारबाग फिरोजाबाद। 5. अतुल कुमार पुत्र सत्यप्रकाश यादव (मकान मालिक), निवासी बाईपुर सिकदरा। 6. पुष्पा (काल्पनिक नाम) पत्नी विनेश कुमार, निवासी सतीनगर रामबाग।
Next Story