उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ ले सकते हैं ये मंत्री

jantaserishta.com
25 March 2022 12:22 PM IST
योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ ले सकते हैं ये मंत्री
x

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे. ये शपथ समारोह शाम चार बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे. योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को समारोह में आने का न्योता दिया है.

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 मंत्री शपथ ले सकते हैं. नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं. हालांकि अभी किसी भी मंत्री का नाम साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों की वापसी और युवा चेहरों को तवज्जो मिलने की खबरें हैं. इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी की गई है.
सीएम आवास पर विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है. जिन्हें मंत्री बनना है उन्हें फोन कर बुलाया गया है. अरविंद कुमार शर्मा, जितिन प्रसाद, बलदेव सिंह ओलख, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, गिरीश यादव, सतीश शर्मा, जेपीएस राठौर, भूपेंद्र चौधरी, संजीव गौड़, अनूप प्रधान, बलदेव सिंह ओलख, असीम अरुण, सूर्य प्रताप शाही अब तक सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story