- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राम मंदिर ट्रस्ट में...
राम मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय व्यवस्था होगी सख्त आय व्यय की दो स्तर पर जांच

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में आय और व्यय की निगरानी की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। ट्रस्ट के नए कोषाध्यक्ष ने वित्तीय कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए लेखा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की एक टीम अयोध्या बुलाई गई है। नई व्यवस्था में ट्रस्ट की आय और खर्च के लेखे-जोखे की द्विस्तरीय निगरानी की जाएगी। राम मंदिर निर्माण और श्रद्धालुओं की ओर से मिलने वाले दान के कारण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का वित्तीय प्रबंधन काफी व्यापक हो चुका है। देश-विदेश से श्रद्धालु मंदिर के लिए दान देते हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर के निर्माण, रखरखाव, श्रद्धालु सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं पर भी बड़ी राशि खर्च होती है। ऐसे में ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया जा रहा है।





