उत्तर प्रदेश

कानपुर समेत कई जिलो में 19 जनवरी तक कड़ाके की पड़ेगी ठंड

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 12:12 PM GMT
कानपुर समेत कई जिलो में 19 जनवरी तक कड़ाके की पड़ेगी ठंड
x

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर समेत कई जिलो में शनिवार से 19 जनवरी तक कड़ाके ठंड पड़ेगी। आज से मौसम तेजी से करवट लेगा। मौसम विभाग ने 14 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड की संभावना जताई थी। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकलने के बाद भी उप्र के गोरखपुर में अधिक सबसे ठंडा रही।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं झांसी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। ये प्रदेश में सबसे अधिक था।

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर समेत उप्र में अब आगामी 6 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। पारा 2 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 16 से 19 के बीच सबसे अधिक ठंड पड़ेगी। हालांकि शुक्रवार को धूप निकलने से पारा 6 डिग्री तक चढ़ गया। वहीं शनिवार सुबह की शुरुआत कड़के की ठंड के साथ हुई।

उप्र में फिर छाया घना कोहरा: मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय के मुताबिक प्रदेश में बीते 48 घंटे से कोहरा कुछ कम हो गया था। लेकिन, शीतलहर के दोबारा लौटने से घना कोहरा एक बार फिर उत्तर प्रदेश को अपने आगोश में लेगा। वहीं लखनऊ में शुक्रवार सुबह बारिश हुई थी। शनिवार को भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार: मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी दो दिन में हल्की बारिश के आसार जताए थे। शुक्रवार सुबह लखनऊ और आस-पास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी पश्चिमी उप्र के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सबसे अधिक ठंड रही और इसी तरह शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह वाराणसी 7.5 डिग्री डिग्री सेल्सियस,अयोध्या 8 डिग्री सेल्सियस, बरेली 8.2 डिग्री सेल्सियस,आगरा 8.8 डिग्री सेल्सियस,मेरठ 9 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 9 डिग्री सेल्सियस,लखनऊ 10 डिग्री सेल्सियस,गाजियाबाद 11.1 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ 11.2 डिग्री सेल्सियस,कानपुर 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार सुबह ठंड बढ़ गई।

Next Story