उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में दो दिन तक होगी भारी बारिश, छाए रहेंगे बादल

Rani Sahu
28 Aug 2022 6:31 PM IST
यूपी के कई जिलों में दो दिन तक होगी भारी बारिश, छाए रहेंगे बादल
x
लखनऊः यूपी में कहीं बाढ़ और कहीं सूखा पड़ने जैसे हालात बने हुए है। जिससे परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खबर दें दी है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान अनुसार बताया कि राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। जिसका मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ शहरों में उमस और चिलचिलाती धूप रहने का अनुमान लगाया है।
बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला रविवार से शुरु हो जाएगा और 30 अगस्त तक चलने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया है कि कई इलाको में हल्की और भारी बारिश होगी और कई इलाकों में उमस और चिलचिलाती धूप का सितम जारी रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रहने का आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री, अयोध्या में 31 डिग्री, वाराणसी में 31 डिग्री, कानपुर में 33 डिग्री, बांदा में 32 डिग्री, कन्नौज में 33 डिग्री, इटावा में 33 डिग्री, गोरखपुर में 31 डिग्री, गाजियाबाद में 35 डिग्री, औरैया में 33 डिग्री, गोंडा में 31 डिग्री, जौनपुर में 31 डिग्री तापमान रहेगा।
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बांदा, जौनपुर, गोरखपुर, गोंडा जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ मौसम विभाग ने
गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, औरैया, इटावा, कन्नौज, आजमगढ़, जौनपुर, मैनपुरी आदि जिलों में बादल छाए रहने का आसार दिया है। इसके अलावा कई जिलों में उमस बढ़ेगी और इस बीच धूप भी परेशान कर सकती है। इसी के साथ वाराणसी में सुबह से ही हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है।सोर्स- punjab kesari

Next Story