- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सपा के काल में था...
उत्तर प्रदेश
सपा के काल में था गुंडाराज, आज कानून का राजः स्वतंत्र देव सिंह
jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:48 PM IST

x
LUCKNOW लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश गुंडों और माफियाओं का गढ़ बन चुका था, जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासन में भू-माफियाओं का आतंक था। दबंगों और गुंडों को इज्जत दी जाती थी, हेलीकॉप्टर से घुमाया जाता था और वे गरीबों की जमीन कब्जा कर लेते थे। योगी सरकार में अब तक 20,000 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। माफिया जेल में हैं और उन पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई ने प्रदेश को शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल बनाया है।
मंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में हर साल दंगे होते थे, चाहे मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद या मेरठ हो। अपराधियों की थाने से लेकर सचिवालय तक पैठ थी। हत्या और आगजनी करने वालों को थाने से ही छोड़ दिया जाता था। आज भाजपा राज में कानून का शासन है और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर फर्जी वोटर आईडी और बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में वोटर सूची पारदर्शी है और चुनाव निष्पक्ष होते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में नौकरियों में भर्ती पैसे से होती थी। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन चुका था। आज भाजपा राज में 8.5 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। ट्रांसफर उद्योग का भी अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है। मेट्रो, रेलवे कनेक्टिविटी, रोड नेटवर्क, एयरपोर्ट—हर जगह विकास नजर आ रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों का गन्ना भुगतान रिकॉर्ड समय में हुआ है।
स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसा कि अखिलेश यादव बुलडोजर से क्यों घबराते हैं? उन्होंने कहा कि क्या बुलडोजर आपके करीबियों पर चला है? योगी सरकार में बुलडोजर केवल माफिया और अपराधियों पर चलता है, निर्दोष पर नहीं। मंत्री ने कहा कि सपा का समाज केवल एक परिवार और जाति तक सीमित है। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब और किसानों के लिए है, जबकि सपा की सरकार सिर्फ परिवार और माफिया के लिए थी।
Tagsस्वतंत्र देव सिंहअखिलेश यादवसपाभाजपा सरकारबुलडोजर कार्रवाईउत्तर प्रदेश विकासकानून व्यवस्थाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





