- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- परिवार में मचा कोहराम,...

x
क्षेत्र के गांव अंनतापुर निवासी 58 वर्षीय कामता प्रसाद होमगार्ड के पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। कामता प्रसाद के छह संताने हैं। जिसमें चार पुत्री तथा दो पुत्र हैं। बेटे सत्यवीर ने बताया कि पिता बृहस्पतिवार को दिन की ड्यूटी करने के बाद शाम को घर आकर खाना खाने के बाद सोने चले गए। जिसके बाद अचानक से तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। सत्यवीर भी होमगार्ड के पद पर तैनात है।
न्यूज़ क्रेडिट: अमृतविचार
Next Story