उत्तर प्रदेश

यूनिवर्सिटी फंक्शन में मचा हड़कंप, 1 की हत्या

jantaserishta.com
8 May 2022 10:21 AM IST
यूनिवर्सिटी फंक्शन में मचा हड़कंप, 1 की हत्या
x

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया जिसमें जमकर चाकूबाजी हुई और एक छात्र की मौत हो गई. एसपी पुरेन्द्रू सिंह के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाहर तवा ढाबे के पास दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई.

इस दौरान चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया. उसे इलाज के लिए देवा स्वाथ्य केंद्र भेजा गया. छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाराबंकी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान सुरेश सिंह के रूप में हुई. वह दो साल पहले यूनिवर्सिटी से पासआउट हो चुका है. शनिवार को यूनिवर्सिटी का वार्षिक समारोह था, जिसमें वह शामिल होने आया था.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. साथ ही छात्र की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है. शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. बाद में इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
इससे पहले, मेरठ-बागपत बाइपास स्थित एमआईईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में हुए झगडे़ में इंजीनियरिंग के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक छात्र पर आरोपी छात्रों ने 20 से भी ज्यादा वार किए. काफी देर चले इस खूनी खेल में मृतक छात्र को कोई भी बचाने नहीं आया.
बताया गया कि इससे पहले मृतक छात्र को कॉलेज में दौड़ाकर कर पीटा गया. एसपी केशव कुमार ने बताया कहना है छात्रों में वर्चस्व को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा समेत चार को गिरफ्तार किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story