उत्तर प्रदेश

आरएसएस शाखा में मचा हड़कंप, सुतली बम से हुआ हमला

jantaserishta.com
28 Oct 2021 11:25 AM IST
आरएसएस शाखा में मचा हड़कंप, सुतली बम से हुआ हमला
x
सीसीटीवी कैमरे के जरिए छानबीन की जा रही है.

वाराणसी: वाराणसी के पितृकुण्ड स्थित स्वयंसेवक संघ की लगने वाली शाखा के दौरान गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे सुतली बम फेंके गए। तीन सुतली बम में से दो तो नहीं फटे, एक तेज धमाके के साथ फट गया। शाखा के दौरान स्वयंसेवक संघ विजय जायसवाल के हाथ में चोट आई है। शाखा में बच्चे भी शामिल थे। स्वयं सेवकों की तरफ से सिगरा थाने में तहरीर दी गई है। मौके से सुतली बम के अवशेष मिले हैं, सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला पहुंचे सीसीटीवी कैमरे के जरिए छानबीन की जा रही है।

स्वयंसेवक संघ की शाखा सुबह 6:15 से 7:15 बजे तक 1 घंटे के लिए लगती है। गुरुवार सुबह 6:49 बजे बाउंड्री के बाहर से सुतली बम फेंका गया, जो कुंड में चला गया। दूसरा सुतली बम करीब 7:00 बजे फेंका गया जो शाखा में शामिल स्वयंसेवकों के बीच में गिरा, उसे लोगों ने कुंड में गिरा दिया। तीसरा सुतली बम 7:05 बजे स्वयंसेवकों के बीच गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होते हैं यहां भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग भागकर बाहर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद लल्लापुरा चौकी पर तहरीर दी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story