उत्तर प्रदेश

कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप, चंदौली में छात्रों के विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा पर हुआ ताबड़तोड़ हमला

Admin4
14 Sep 2022 6:58 PM GMT
कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप, चंदौली में छात्रों के विवाद को सुलझाने पहुंचे चाचा पर हुआ ताबड़तोड़ हमला
x

चंदौली: उत्तर प्रदेश के जिले चंदौली में बुधवार को एक कॉलेज के छात्रों के बीच विवाद हो गया। दो गुट के छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक सुलह कराने आया तो दूसरे गुट के छात्र ने उसी के शरीर पर तबाड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के बाद से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। युवक को लहूलुहान स्थिति में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

सुलह कराने की मिली ऐसी सजा

जानकारी के अनुसार शहर के बबुरी थाना क्षेत्र का मामला है। यहां के स्थानीय कस्बा स्थित अशोक इंटर कॉलेज के बाहर बुधवार को दो छात्रों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को अशोक इंटर कॉलेज के बाहर दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना पर एक छात्र के चाचा संजय कुमार सुलह समझौता कराने के लिए अशोक इंटर कॉलेज के पास पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे छात्र गुट ने गुस्से में आकर संजय के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दस से अधिक बार किया तबाड़तोड़ हमला

घायल होकर युवक जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद कॉलेज के बाहर भगदड़ कि स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल संजय मौर्य के शरीर पर 10 से अधिक बार ताबड़तोड़ हमला किया गया था। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी हुई है।


न्यूज़क्रेडिट: asianetnews

Next Story