उत्तर प्रदेश

रेलवे पटरी के निकट महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

Admin4
5 May 2023 2:11 PM GMT
रेलवे पटरी के निकट महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
x
बहराइच। गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर उन्नैसा गांव के पास रेलवे पटरी के निकट एक महिला का शव गुरुवार को पड़ा मिला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के उन्नैसा गांव के निकट से लोग गुजर रहे थे।
गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड के रेल पटरी से नीचे एक महिला का शव देखा। इसकी सूचना जीआरपी पुलिस और कोतवाली देहात को दी गई। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाई, लेकिन महिला की नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। कोतवाल देहात आरके पांडेय ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शायद महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है।
Next Story