- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- संदिग्ध परिस्थिति में...
उत्तर प्रदेश
संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को गोली लगने की घटना से मचा हड़कंप
Admin4
24 July 2023 1:03 PM GMT

x
मुजफ्फरनगर। थाना मंडी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर स्थित एक ढाबे पर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को गोली लगने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि शिवा होटल संचालक शुभम भार्गव एवं उसके रिश्तेदारों में पैसे के विवाद को लेकर आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई और कहासुनी व मारपीट के दौरान गोली चलने से होटल संचालक शुभम भार्गव घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मंडी पुलिस के साथ ही सीओ नई मंडी भी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि घायल खतरे बाहर से है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story