- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मीरांपुर के ग्राम...
उत्तर प्रदेश
मीरांपुर के ग्राम भुम्मा में खेत में दो अजगर मिलने पर मचा हड़कंप
Admin4
27 Nov 2022 12:55 PM GMT

x
मीरापुर। ग्राम भूम्मा के एक खेत में दो अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनो अजगरो को पकड कर वन सेंचुरी क्षेत्र में छोड दिया है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूम्मा में किसान अपने खेतो पर कार्य कर रहे थे। उसी दौरान दो अजगर दीपू पुत्र जसवीर के गन्ने के खेत में किसानो को दिखाई दिये। अजगरो को देखते ही आसपास काम कर रहे किसानो में हडकम्प मच गया। किसानो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कडी मशक्कत के बाद दोनो अजगरो को पकड लिया। बताया गया कि एक अजगर की लम्बाई 15 फुट तथा दूसरे की लम्बाई लगभग 10 फुट थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनो अजगरो को पकड कर वन सेंचुरी क्षेत्र में छोड दिया।

Admin4
Next Story