उत्तर प्रदेश

नोएडा के सेक्टर-63 में 2 शव मिलने से हड़कंप मचा

Shreya
30 Jun 2023 12:26 PM GMT
नोएडा के सेक्टर-63 में 2 शव मिलने से हड़कंप मचा
x

नोएडा। नोएडा शहर के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में दो शव मिले हैं। एक की पहचान हो गई है। जबकि, दूसरा अज्ञात है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।

पहला मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के जे ब्लॉक का है। यहां प्लॉट नंबर-40 के सामने ग्रीन बेल्ट के पास नाली में एक अज्ञात शव मिला। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मृतक काली शर्ट और प्रिंटेड हरे रंग का हॉफ निकर पहने हुए है। जिसके गले में काला धागा व दाहिने हाथ पर एसआर बंटू लिखा है। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरा मामला भी थाना सेक्टर-63 क्षेत्र का है। यहां एक डेड बॉडी हिंडन नदी में बहकर आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके चलते मृतक के पंचनामा की कार्रवाई अज्ञात में की गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान अरुण शर्मा, पुत्र विजय पाल शर्मा, निवासी चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63 नोएडा हुई।

मृतक के भाई दीपक शर्मा ने बताया कि अरूण दो दिन पहले घर से निकला था और नशा करने का आदी था। मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अरुण के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं है। फि

Next Story