उत्तर प्रदेश

खेत में महिला का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

Admin4
15 March 2023 9:47 AM GMT
खेत में महिला का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
x
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में सिसोलर थाना क्षेत्र के बुड़ई गांव के पास महिला का कंकाल सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने कंकाल और आसपास पड़े अवशेष एकत्रित कर कब्जे में लिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। शव करीब 10 -12 दिन पुराना है।
बुधवार को खेत में कामगार कटाई के लिए गए बुढ़ई हार गए थे। जहां सरसों की कटाई के दौरान शव दिखा तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। महिला की शिनाख्त बैजेमऊ गांव निवासी संपत निषाद ने की है। बताया कि पढ़ोरी के नई दिल्ली डेरा निवासी महिला सुमन (45) पत्नी स्व. धर्मवीर के रूप में हुई है। बताया कि यह मेरी बड़ी बहू की बहन है। इनकी शादी नई दिल्ली डेरा पढ़ोरी में हुई है। इनके चार बच्चे हैं। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल और कपड़े, खून से सना पत्थर, शराब की बोतलें आदि अन्य सामान को भी अपने कब्जे में लिया। सीओ विवेक यादव का कहना है कि महिला की शिनाख्त हो गई है। मौके पर फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story