- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फाइनेंस कर्मी का शव...
उत्तर प्रदेश
फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से मचा हड़कंप
Admin4
17 Jun 2023 11:06 AM GMT

x
देवबंद। देवबंद में आज एक फाइनेंस कर्मी का शव रजबहे के किनारे जमीन में दबा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटोला स्थित रजवाहे के किनारे खेत में गड्ढे में दबा एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।
मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई। वह उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में किस्त वसूली का कार्य करता था। बीते दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय गायब हो गया था जब वह कंपनी की नगदी वसूली करके लौट रहा था। पुलिस को मझौल स्थित नहर के किनारे से सुमित की बाइक और मोबाइल भी पड़ा मिला था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक युवक फाइनेंस कर्मी था। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story