उत्तर प्रदेश

शादी में मच गया बवाल, वजह बना ये वाला गाना

jantaserishta.com
7 Dec 2021 5:52 PM IST
शादी में मच गया बवाल, वजह बना ये वाला गाना
x
चुनाव ज्‍यों-ज्‍यों करीब आ रहा है, माहौल चुनावी होता जा रहा है.

गोरखपुर: उत्‍तर प्रदेश चुनाव ज्‍यों-ज्‍यों करीब आ रहा है, माहौल चुनावी होता जा रहा है। इस माहौल में नेताओं और राजनीीतिक दलों के प्रचार के लिए कई कलाकारों के गाए भी खूब वायरल हो रहे हैं। रैलियों-जनसभाओं में ये गाने जमकर सुने और सुनाए जा रहे हैं। यहां तक तो गनीमत है लेकिन गोरखपुर में बात तब बिगड़ गई जब एक शादी में कुछ लड़के, अखिलेश यादव पर आधारित गाना बजाने की जिद पर अड़ गए। डीजे वाले के इनकार पर शादी में बवाल हो गया।

गाना बजाने की जिद कर रहे लड़कों ने शादी में जमकर बवाल मचाया। द्वार पूजा के दौरान ईंट-पत्‍थर चलने लगे। बाद में बरातियों ने डीजे बंद कराया और जैसे-तैसे मांगलिक कार्यक्रम पूरा किया। मामला, गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के जयंतीपुर का है। बारात, बड़हलगंज क्षेत्र के तीहा मोहम्मदपुर विशुनपुरा से आई थी। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9:30 बजे बाराती डीजे पर नाचते-गाते द्वारपूजा के लिए लड़की के दरवाजे पर जा रहे थे। तभी गांव के कुछ लड़के डीजे पर अखिलेश यादव का गाना बजाने की जिद करने लगे। डीजे वाले ने गाना बजाने में असमर्थता जताई तो आधा दर्जन लड़कों ने बारातियों पर ईंट-पत्थर बरसाने और लाठी-डंडे चलाना शुरू कर दिया।
इन लड़कों ने बारातियों को दूसरा कोई गाना न बजाने और न ही नाचने की हिदायत दी। उनकी धमकी और उत्पात से डरे बारातियों ने नाच-गाना बंद कर दिया और खामोशी से द्वारपूजा कराने लड़की पक्ष के दरवाजे पर गए। मामले को लेकर गांव का माहौल गर्म है। इस सम्‍बन्‍ध में लड़की पक्ष का कहना है कि गांव के कुछ मनबढ़ किस्‍म के लड़कों ने शादी में माहौल खराब करने के इरादे से ऐसा किया। यह बहुत गलत हुआ। लड़की के परिवारवालों ने कहा कि वे इस मामले की पुलिस से शिकायत करेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story