उत्तर प्रदेश

मरीज की मौत के बाद अस्पताल में किया जमकर हंगामा

Admindelhi1
21 April 2024 1:17 PM IST
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में किया जमकर हंगामा
x
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी: भेलूपुर थाना अंतर्गत एक हॉस्पिटल के संचालक डॉ० प्रदीप चौरसिया की शिकायत पर सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के निर्देश पर हंगामा करने वाले छ: आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया था।

पुलिस ने चंदन चौबे, कुंदन चौबे, माही चौबे, राघवेंद्र चौबे, कृष्णानंद चौबे, आकाश पांडे व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपी चांदपुर लहरतारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। चंदन चौबे 27 फरवरी को अपनी मां को ब्रेन हेमरेज होने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान 18 मार्च को उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद अस्पताल का बकाया पैसा देने की जगह कर्मचारी और डॉक्टर से गाली गलौज मारपीट करने लगे। इस दौरान वह बिना हॉस्पिटल का बिल चुकाए बॉडी लेकर चले गए।

Next Story