उत्तर प्रदेश

Rampur तहसील परिसर में पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद, हंगामा मचा

Tara Tandi
22 May 2025 2:34 PM IST
Rampur तहसील परिसर में पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद, हंगामा मचा
x
Rampur रामपुर । घरेलू हिंसा के मुकदमे की तारीख पर आए पति-पत्नी तहसील परिसर में ही भिड़ गए। तहसील में पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहीं, लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया।
महिला के मुताबिक बीस साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। पति काम के बहाने बाहर चले गए। इस पर उसने कोर्ट में घरेलू हिंसा व खर्चे के लिए मुकदमा डाल दिया। वहीं, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके जीजा से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते उसने कभी उसे पति नहीं माना। उसकी बेटी की शादी भी उसकी मर्जी के खिलाफ करना चाहती है।
पति ने आरोप लगाया कि वह तारीख पर आया तो उसकी पत्नी और बेटी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा होनी शुरू हो गई। लोगों ने घटना की वीडियो भी बना ली।
Next Story