- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बीजेपी में लगी...
बीजेपी में लगी इस्तीफों की झड़ी, इस बीच आया पहला ओपिनियन पोल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के 3 मंत्रियों समेत 15 विधायकों ने भाजपा छोड़ दी है। इसके चलते भगवा दल पर चुनावी संभावनाओं पर भी असर पड़ने की बातें की जा रही हैं, लेकिन यह कितना सही और गलत है, यह चुनाव के बाद ही पता चलेगा। इस बीच भाजपा में भगदड़ के बाद पहला ओपिनियन पोल आया है, जिसमें इसके चलते उसे नुकसान की बजाय फायदा ही होने की बात कही गई है। एबीपी न्यूज-सीवोटर सर्वे में 13 जनवरी को लोगों से राय ली गई है, जिसमें 50 फीसदी लोगों ने भाजपा की वापसी की बात कही है। इसके अलावा 28 फीसदी लोग ही ऐसे हैं, जो मानते हैं कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





