उत्तर प्रदेश

लूट के जेवरात बरामद करने आई पुलिस से मारपीट

Harrison
19 May 2024 9:35 PM IST
लूट के जेवरात बरामद करने आई पुलिस से मारपीट
x
मुरादाबाद। लूट के जेवरात को बरामद करने पहुंची तमिलनाडु की पुलिस की जमकर पिटाई होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मारपीट करने का आरोप व्यापारियों पर लगा है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में हुई एक लूट के मामले में पुलिस को पता चला था कि आरोपियों ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी के यहां आभूषण बेचे हैं। इन आभूषणों की बरामदगी के संबंध में तमिलनाडु पुलिस पाकबड़ा थाने पहुंची थी, जहां आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों संग तमिलनाडु के पुलिसकर्मी मौके पर गए थे, जहां मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान तमिलनाडु पुलिस को कुछ कामयाबी भी मिली है। फिलहाल, अब इस मामले में पुलिस पाकबड़ा थाने पर मारपीट के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।
Next Story