- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शराब पीने को लेकर पिता...

x
मर्डर : बदायूं के जरीफनगर इलाके के गांव दहगवां में पिता होरीलाल की हत्या करने के बाद आरोपी किशन लाल शव के पास में ही सोता रहा। रात में उसकी आंख खुली और उसने पिता को चारपाई पर मृत पड़ा देखा तो घर से फरार हो गया। शनिवार रात ही पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
शुक्रवार रात दहगवां निवासी होरीलाल की उनके बेटे किशन लाल ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने होरी लाल के छोटे बेटे मनोज की तहरीर पर आरोपी किशन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने दहगवां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय वह दिल्ली भागने की फिराक में खड़ा था।
उसने बताया कि वह नशे में था इसलिए उसे नहीं पता था कि पिता की मौत हो चुकी है। जब उसने ईंट मारी तो पिता चारपाई पर गिर गए। उसे लगा कि शांत होकर सो गए हैं। वह इस कदर नशे में था कि बगैर खाना खाए ही पिता के पास पड़ी चारपाई पर सो गया। रात में करीब डेढ़ बजे नशा कम होने पर आंख खुली तो पिता को उठाने की कोशिश की। तब देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। इसके बाद वह घर से भाग गया।
जरीफनगर इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी किशन लाल ने बताया कि उसके पिता ने उसके चोटिल हाथ में डंडा मार दिया था, इससे आक्रोशित होकर उसने ईंट उठाकर सिर में मार दी तो पिता चारपाई पर गिर गए। इसके बाद वह पिता के पास ही पड़ी चारपाई पर सो गया। होश आने पर उसको पता चला कि पिता की मौत हो गई है तो वह फरार हो गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Teja
Next Story