- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आर्केस्ट्रा के मंच पर...
उत्तर प्रदेश
आर्केस्ट्रा के मंच पर डांस को लेकर हुआ था विवाद ,जन्मदिन पार्टी में मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR
Tara Tandi
16 May 2024 6:38 PM IST

x
वाराणसी : वाराणसी जिले के कछवां रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में एक सप्ताह पूर्व गांव के रहने वाले अमित कुमार ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने गांव में आर्केस्ट्रा पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान गांव के दो युवक आर्केस्ट्रा मंच पर चढ़कर डांसर के साथ नाचने लगे। इस पर अमित कुमार के भाई मनीष ने विरोध करते हुए युवकों को आर्केस्ट्रा मंच से नीचे उतार दिया।
इस बात से नाराज होकर लाठी डंडा लेकर युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे, जिसमें अमित कुमार और उसके मनीष घायल हो गए। इस मामले में अमित कुमार की तहरीर पर एक सप्ताह बाद गुरुवार को मिर्जामुराद पुलिस ने ठटरा के विनोद केसरी एवं विक्की केसरी के खिलाफ मारपीट और गाली- गलौज व धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों भाई अंडरपास के नीचे ठेला लगाते हैं। आए दिन ग्राहकों के साथ गाली- गलौज और मारपीट करते हैं। उनकी शिकायतें पुलिस चौकी पर आए दिन आती रहती हैं।
Tagsआर्केस्ट्रा मंचडांस विवादजन्मदिन पार्टीमारपीट खिलाफ FIROrchestra stagedance disputebirthday partyFIR against assaultजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





