उत्तर प्रदेश

इस थूक में दम है: मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब ने महिला के सिर में थूक लगाकर काटे बाल, मचा बवाल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 Jan 2022 1:19 PM IST
इस थूक में दम है: मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब ने महिला के सिर में थूक लगाकर काटे बाल, मचा बवाल, देखें वीडियो
x

Jawed Habib hair Spit Controversy Viral Video: मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक महिला के बालों को काटते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने की वजह है जावेद हबीब का बाल काटते हुए उनका अजीब व्‍यवहार. महिला ने आरोप लगाया है कि जावेद हबीब ने थूक लगाकर उनके बाल काटे.

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जावेद हबीब बाल काटते हुए पानी का इस्‍तेमाल न कर अपने थूक का इस्‍तेमाल करते हैं. वह यह नहीं रुकते और कहते हैं कि इस थूक में जान है. इसके बाद सोशल मीडिया पर जावेद हबीब की जमकर आलोचना हो रही है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला का रिएक्‍शन भी सामने आया है. हालांकि, Jawed Habib का पक्ष अब तक सामने नहीं आया है.


पूरी घटना क्‍या है वह आपको बता देते हैं, जावेद हबीब का ये वीडियो मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है. वीडियो में जावेद हबीब एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाते हैं. बाल काटते हुए वह कहते हैं, 'मेरे बाल गंदे हैं, गंदे क्‍यों है क्‍योंकि शैम्‍पू नहीं लगाया है, ध्‍यान से सुनो, और अगर पानी की कमी है न .... (ये कहते ही महिला के बालों में थूकते हैं), अबे इस थूक में जान है' ...इस दौरान वहां मौजूद लोग जमकर ताली बजाते हैं, हालांकि जिस महिला के बाल कट रहे होते हैं वह वीडियो में थोड़ी असहज नजर आई हैं. अब इस महिला का रिएक्‍शन भी आया है, जावेद हबीब ने जिस महिला के बालों में थूका, उनका नाम पूजा गुप्ता है.
महिला का जो वीडियो ट्विटर पर सामने आया है, उसमें वह कहती हैं, 'मेरा नाम पूजा गुप्‍ता है, वंशिका ब्‍यूटी पार्लर नाम से मेरा पार्लर है. मैं बड़ौत की रहने वाली हूं. कल मैंने जावेद हबीब सर का एक सेमिनार अटेंड किया. उन्‍होंने स्‍टेज पर मुझे हेयर कट के लिए इन्‍वाइट किया. उन्होंने मिसबिहेव किया, उन्‍होंने ये दिखाया कि अगर पानी न हो तो थूक से भी हेयर कट करवा सकते हो. मैंने वो हेयर कट नहीं कराया, मैं गली के नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं". इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर जावेद हबीब की आलोचना कर रहे हैं. इस वीडियो को तमाम लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story