उत्तर प्रदेश

पहाड़ की ओर जाने वाली कई ट्रेन में जगह नहीं, कटरा की ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी

Admin Delhi 1
13 March 2023 3:28 PM IST
पहाड़ की ओर जाने वाली कई ट्रेन में जगह नहीं, कटरा की ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी
x

गाजियाबाद न्यूज़: पहाड़ी इलाकों और पर्यटन वाली जगहों की ओर जाने वाली ट्रेन में अभी से वेटिंग शुरू हो गई है. सबसे ज्यादा जोर मई माह में है. हालात यह हैं कि मई माह में कटरा और गोवा की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेन में सीट खाली नहीं है. सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है. दूसरी ओर ट्रेवल एंजेसियों पर लोग टूर बुकिंग कराने में लगे हैं.

पिछले तीन साल से कोरोना के चलते लोग गर्मियों की छुट्टी में बाहर घूमने नहीं जा रहे थे. इस बार सब सामान्य है. यही वजह कि लोगों ने परिवार के साथ इस बार गर्मियों में पहाड़ या फिर समुंदर के किनारे जाने की योजना बनाई है. लोग पिछले एक से डेढ माह से अपनी योजना के अनुसार ट्रेन और हवाई जहाज के टिकट बुक भी करा चुके हैं.

पहाड़ पर जाने के लिए लोग सबसे ज्यादा पसंद माता वैष्णो देवी के दर्शन को कर रहे हैं. जम्मू से कटरा के बीच ट्रेन का सफर लोगों को ज्यादा रोमांचित कर रहा है. यहीं कारण है कि मई माह में कटरा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी लाहैं.

Next Story