उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश में दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है: सीएम योगी आदित्यनाथ

jantaserishta.com
13 April 2022 9:09 AM IST
उत्तरप्रदेश में दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है: सीएम योगी आदित्यनाथ
x

लखनऊ: रामनवमी के मौके पर अलग-अलग राज्यों से उपद्रव और हिसंक घटनाओं की खबरें आई हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने राज्य के प्रशासन की तारीफ की है. सीएम ने कहा कि रामनवमी पर प्रदेश में 800 से ज्यादा स्थानों पर जुलूस निकाले गए और रमजान का महीना भी चल रहा है, लेकिन कहीं कोई झगड़ा तक नहीं हुआ, दंगा-फसाद तो दूर की बात है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शांति है, यहां दंगे फसाद की कोई जगह नहीं बची है.

लालजी टंडन की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 25 करोड़ की आबादी यूपी में रहती है. रामनवमी पर करीब 800 स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई थी. साथ-साथ इन दिनों रमजान का महीना भी चल रहा है इसलिए रोजा इफ्तारी के भी कार्यक्रम रहे होंगे. इसके बावजूद कहीं भी कोई तू-तू मैं-मैं तक नहीं हुई, दंगे-फसाद की बात तो दूर है.
योगी बोले कि इससे उत्तर प्रदेश के विकास की नई सोच प्रदर्शित होती है. यहां दंगा-फसाद, अराजकता, गुंडागर्दी और अफवाह के लिए कोई जगह नहीं है. यूपी में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम की पावन जयंती के अवसर पर यह साबित किया है.
दरअसल, नवरात्र और रामनवमी के मौके पर राजस्थान के करौली, मध्य प्रदेश के खरगोन समेत गुजरात और झारखंड के इलाकों से हिंसक झड़प और आगजनी की घटनाओं की तमाम खबरें सामने आई हैं. इसको लेकर देश भर में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.
बता दें कि मार्च महीने में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने एक बार फिर से यूपी में वापसी की, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम बने. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपराधियों और हिंसक घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. ऐसी ही कार्रवाई के दम पर योगी सरकार क्राइम पर कंट्रोल करने का लगातार दावा कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story